सूरह Az-Zariyat हिन्दी अनुवाद

سورة الذاريات

मक्की आयतें: 60 पारा 26 पृष्ठ 520 अवतरण का क्रम: 67

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلذَّٰرِيَٰتِ ذَرۡوࣰا ١

शपथ है (बादलों को) बिखेरने वालियों की!

فَٱلۡحَٰمِلَٰتِ وِقۡرࣰا ٢

फिर (बादलों का) बोझ लादने वालियों की!

فَٱلۡجَٰرِيَٰتِ يُسۡرࣰا ٣

फिर धीमी गति से चलने वालियों की!

فَٱلۡمُقَسِّمَٰتِ أَمۡرًا ٤

फिर (अल्लाह का) आदेश बाँटने वाले (फ़रिश्तों की)!

إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَصَادِقࣱ ٥

निश्चय जिस (प्रलय) से तुम्हें डराया जा रहा है, वह सच्ची है।[1]
1. इन आयतों में हवाओं की शपथ ली गई है कि हवा (वायु) तथा वर्षा की यह व्यवस्था गवाह है कि प्रलय तथा परलोक का वचन सत्य तथा न्याय का होना आवश्यक है।

وَإِنَّ ٱلدِّينَ لَوَٰقِعࣱ ٦

तथा कर्मों का फल अवश्य मिलने वाला है।

وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلۡحُبُكِ ٧

शपथ है रास्तों वाले आकाश की!

إِنَّكُمۡ لَفِي قَوۡلࣲ مُّخۡتَلِفࣲ ٨

वास्तव में, तुम विभिन्न[1] बातों में हो।
1. अर्थात क़ुर्आन तथा प्रलय के विषय में विभिन्न बातें कर रहे हैं।

يُؤۡفَكُ عَنۡهُ مَنۡ أُفِكَ ٩

उससे वही फेर दिया जाता है, जो (सत्य से) फिरा हुआ हो।

قُتِلَ ٱلۡخَرَّٰصُونَ ١٠

नाश कर दिये गये अनुमान लगाने वाले।

ٱلَّذِينَ هُمۡ فِي غَمۡرَةࣲ سَاهُونَ ١١

जो अपनी अचेतना में भूले हुए हैं।

يَسۡـَٔلُونَ أَيَّانَ يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٢

वे प्रश्न[1] करते हैं कि प्रतिकार का दिन कब है?
1. अर्थात उपहास स्वरूप प्रश्न करते हैं।

يَوۡمَ هُمۡ عَلَى ٱلنَّارِ يُفۡتَنُونَ ١٣

(उस दिन है) जिस दिन वह अग्नि पर तपाये जायेंगे।

ذُوقُواْ فِتۡنَتَكُمۡ هَٰذَا ٱلَّذِي كُنتُم بِهِۦ تَسۡتَعۡجِلُونَ ١٤

(उनसे कहा जायेगाः) स्वाद चखो अपने उपद्रव का। यही वह है, जिसकी तुम शीघ्र माँग कर रहे थे।

إِنَّ ٱلۡمُتَّقِينَ فِي جَنَّٰتࣲ وَعُيُونٍ ١٥

वास्तव में, आज्ञाकारी स्वर्गों तथा जल स्रोतों में होंगे।

ءَاخِذِينَ مَآ ءَاتَىٰهُمۡ رَبُّهُمۡۚ إِنَّهُمۡ كَانُواْ قَبۡلَ ذَٰلِكَ مُحۡسِنِينَ ١٦

लेते हुए जो कुछ प्रदान किया है उनहें, उनके पालनहारन ने। वस्तुतः, वे इससे पहले (संसार में) सदाचारी थे।

كَانُواْ قَلِيلࣰا مِّنَ ٱلَّيۡلِ مَا يَهۡجَعُونَ ١٧

वे रात्रि में बहुत कम सोया करते थे।[1]
1. अर्थात अपना अधिक समय अल्लाह के स्मरण में लगाते थे। जैसे तहज्जुद की नमाज़ और तस्बीह़ आदि।

وَبِٱلۡأَسۡحَارِ هُمۡ يَسۡتَغۡفِرُونَ ١٨

तथा भोरों[1] में क्षमा माँगते थे।
1. ह़दीस में है कि अल्लाह प्रत्येक रात में जब तिहाई रात रह जाये तो संसार के आकाश की ओर उतरता है। और कहता हैः है कोई जो मुझे पुकारे तो मैं उस की पुकार सुनूँ? है कोई जो माँगे तो मैं उसे दूँ? है कोई जो मुझ से क्षमा माँगे तो मैं उसे क्षमा करूँ? ( बुख़ारीः 1145, मुस्लिमः758)

وَفِيٓ أَمۡوَٰلِهِمۡ حَقࣱّ لِّلسَّآئِلِ وَٱلۡمَحۡرُومِ ١٩

और उनके धनों में माँगने वाले[1] तथा न पाने वाले का ह़क़ था।
1. अर्थात जो निर्धन होते हुये भी नहीं माँगता था इस लिये उसे नहीं मिलता था।

وَفِي ٱلۡأَرۡضِ ءَايَٰتࣱ لِّلۡمُوقِنِينَ ٢٠

तथा धरती में बहुत-सी निशानियाँ हैं विश्वास करने वालों के लिए।

وَفِيٓ أَنفُسِكُمۡۚ أَفَلَا تُبۡصِرُونَ ٢١

तथा स्वयं तुम्हारे भीतर (भी)। फिर क्यों तुम देखते नहीं?

وَفِي ٱلسَّمَآءِ رِزۡقُكُمۡ وَمَا تُوعَدُونَ ٢٢

और आकाश में तुम्हारी जीविका[1] है तथा जिसका तुम्हें वचन दिया जा रहा है।
1. अर्थात आकाश की वर्षा तुम्हारी जीविका का साधन बनती है। तथा स्वर्ग और नरक आकाशों में हैं।

فَوَرَبِّ ٱلسَّمَآءِ وَٱلۡأَرۡضِ إِنَّهُۥ لَحَقࣱّ مِّثۡلَ مَآ أَنَّكُمۡ تَنطِقُونَ ٢٣

तो शपथ है आकाश एवं धरती के पालनहार की! ये (बात) ऐसे ही सच है, जैसे तुम बोल रहे हो।[1]
1. अर्थात अपने बोलने का विश्वास है।

هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ضَيۡفِ إِبۡرَٰهِيمَ ٱلۡمُكۡرَمِينَ ٢٤

(हे नबी!) क्या आयी आपके पास इब्राहीम के सम्मानित अतिथियों की सूचना?

إِذۡ دَخَلُواْ عَلَيۡهِ فَقَالُواْ سَلَٰمࣰاۖ قَالَ سَلَٰمࣱ قَوۡمࣱ مُّنكَرُونَ ٢٥

जब वे आये उसके पास, तो सलाम किया। इब्राहीम ने (भी) सलाम किया (तथा कहाः) अपरिचित लोग हैं।

فَرَاغَ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ فَجَآءَ بِعِجۡلࣲ سَمِينࣲ ٢٦

फिर चुपके से अपने परिजनों की ओर गया और एक मोटा (भुना हुआ) बछड़ा लाया।

فَقَرَّبَهُۥٓ إِلَيۡهِمۡ قَالَ أَلَا تَأۡكُلُونَ ٢٧

फिर रख दिया उनके पास, उसने कहाः तुम क्यों नहीं खाते हो?

فَأَوۡجَسَ مِنۡهُمۡ خِيفَةࣰۖ قَالُواْ لَا تَخَفۡۖ وَبَشَّرُوهُ بِغُلَٰمٍ عَلِيمࣲ ٢٨

फिर अपने दिल में उनसे कुछ डरा, उन्होंने कहाः डरो नहीं और उसे शुभ सूचना दी एक ज्ञानी पुत्र की।

فَأَقۡبَلَتِ ٱمۡرَأَتُهُۥ فِي صَرَّةࣲ فَصَكَّتۡ وَجۡهَهَا وَقَالَتۡ عَجُوزٌ عَقِيمࣱ ٢٩

तो सामने आयी उसकी पत्नी और उसने मार लिया (आश्चर्य से) अपने मुँह पर हाथ तथा कहाः मैं बाँझ बुढ़िया हूँ।

قَالُواْ كَذَٰلِكِ قَالَ رَبُّكِۖ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلۡحَكِيمُ ٱلۡعَلِيمُ ٣٠

उन्होंने कहाः इसी प्रकार, तेरे पालनहार ने कहा है। वास्तव में, वह सब गुण और सब कुछ जानने वाला है।

۞ قَالَ فَمَا خَطۡبُكُمۡ أَيُّهَا ٱلۡمُرۡسَلُونَ ٣١

उस (इब्राहीम) ने कहाः तो तुम्हारा क्या अभियान है, हे भेजे हुए (फ़रिश्तो)!

قَالُوٓاْ إِنَّآ أُرۡسِلۡنَآ إِلَىٰ قَوۡمࣲ مُّجۡرِمِينَ ٣٢

उन्होंने कहाः वास्तव में, हम भेजे गये हैं एक अपरीधी जाति की ओर।

لِنُرۡسِلَ عَلَيۡهِمۡ حِجَارَةࣰ مِّن طِينࣲ ٣٣

ताकि हम बरसायें उनपर पत्थर की कंकरी।

مُّسَوَّمَةً عِندَ رَبِّكَ لِلۡمُسۡرِفِينَ ٣٤

नामांकित[1] तुम्हारे पालनहार की ओर से उल्लंघनकारियों के लिए।
1. अर्थात प्रत्येक पत्थर पर पापी का नाम है।

فَأَخۡرَجۡنَا مَن كَانَ فِيهَا مِنَ ٱلۡمُؤۡمِنِينَ ٣٥

फिर हमने निकाल दिया जो भी उस (बस्ती) में ईमान वाले थे।

فَمَا وَجَدۡنَا فِيهَا غَيۡرَ بَيۡتࣲ مِّنَ ٱلۡمُسۡلِمِينَ ٣٦

और हमने उसमें मोमिनों का केवल एक ही घर[1] पाया।
1. जो आदरणीय लूत (अलैहिस्सलाम) का घर था।

وَتَرَكۡنَا فِيهَآ ءَايَةࣰ لِّلَّذِينَ يَخَافُونَ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَلِيمَ ٣٧

तथा छोड़ दी हमने उस (बस्ती) में एक निशानी उनके लिए, जो डरते हों दुःखदायी यातना से।

وَفِي مُوسَىٰٓ إِذۡ أَرۡسَلۡنَٰهُ إِلَىٰ فِرۡعَوۡنَ بِسُلۡطَٰنࣲ مُّبِينࣲ ٣٨

तथा मूसा (की कथा) में, जब हमने भेजा उसे फ़िरऔन की ओर प्रत्यक्ष (खुले) प्रमाण के साथ।

فَتَوَلَّىٰ بِرُكۡنِهِۦ وَقَالَ سَٰحِرٌ أَوۡ مَجۡنُونࣱ ٣٩

तो वह विमुख हो गया अपने बल-बूते के कारण और कह दिया कि जादूगर अथवा पागल है।

فَأَخَذۡنَٰهُ وَجُنُودَهُۥ فَنَبَذۡنَٰهُمۡ فِي ٱلۡيَمِّ وَهُوَ مُلِيمࣱ ٤٠

अन्ततः, हमने पकड़ लिया उसको तथा उसकी सेनाओं को, फिर फेंक दिया उन्हें सागर में और वह निन्दित होकर रह गया।

وَفِي عَادٍ إِذۡ أَرۡسَلۡنَا عَلَيۡهِمُ ٱلرِّيحَ ٱلۡعَقِيمَ ٤١

तथा आद में (शिक्षाप्रद निशानी है)। जब हमने भेज दी उनपर बाँझ[1] आँधी।
1. अर्थात अशुभ। (देखियेः सूरह ह़ाक़्क़ा, आयतः7)

مَا تَذَرُ مِن شَيۡءٍ أَتَتۡ عَلَيۡهِ إِلَّا جَعَلَتۡهُ كَٱلرَّمِيمِ ٤٢

वह नहीं छोड़ती थी किसी वस्तु को जिसपर गुज़रती, परन्तु उसे बना देती थी जीर्ण चूर-चूर हड्डी के समान।

وَفِي ثَمُودَ إِذۡ قِيلَ لَهُمۡ تَمَتَّعُواْ حَتَّىٰ حِينࣲ ٤٣

तथा समूद में जब उनसे कहा गया कि लाभान्वित हो लो, एक निश्चित समय तक।

فَعَتَوۡاْ عَنۡ أَمۡرِ رَبِّهِمۡ فَأَخَذَتۡهُمُ ٱلصَّٰعِقَةُ وَهُمۡ يَنظُرُونَ ٤٤

तो उन्होंने अवज्ञा की अपने पालनहार के आदेश की, तो सहसा पकड़ लिया उन्हें कड़क ने और वे देखते रह गये।

فَمَا ٱسۡتَطَٰعُواْ مِن قِيَامࣲ وَمَا كَانُواْ مُنتَصِرِينَ ٤٥

तो वे न खड़े हो सके और न (हमसे) बदला ले सके।

وَقَوۡمَ نُوحࣲ مِّن قَبۡلُۖ إِنَّهُمۡ كَانُواْ قَوۡمࣰا فَٰسِقِينَ ٤٦

तथा नूह़[1] की जाति को इससे पहले (याद करो)। वास्तव में, वे अवज्ञाकारी जाति थे।
1. आयत 31 से 46 तक नबियों तथा विगत जातियों के परिणाम की ओर निरन्तर संकेत कर के सावधान किया गया है कि अल्लाह के बदले का नियम बराबर काम कर रहा है।

وَٱلسَّمَآءَ بَنَيۡنَٰهَا بِأَيۡيْدࣲ وَإِنَّا لَمُوسِعُونَ ٤٧

तथा आकाश को हमने बनाया है हाथों[1] से और हम निश्चय विस्तार करने वाले हैं।
1. अर्थात अपनी शक्ति से।

وَٱلۡأَرۡضَ فَرَشۡنَٰهَا فَنِعۡمَ ٱلۡمَٰهِدُونَ ٤٨

तथा धरती को हमने बिछाया है, तो हम क्या[1] ही अच्छे बिछाने वाले हैं।
1. आयत का भावार्थ यह है कि जब सब जिन्नों तथा मनुष्यों को अल्लाह ने अपनी वंदना के लिये उत्पन्न किया है तो अल्लाह के सिवा या उस के साथ किसी जिन्न या मनुष्य अथवा फ़रिश्ते और देवी-देवता की वंदना अवैध और शिर्क है। जिस के लिये क्षमा नहीं है। (देखियेः सूरह निसा, आयतः 48,116)। और जो व्यक्ति शिर्क कर लेता है तो उस के लिये स्वर्ग निषेध है। (देखियेःसूरह माइदा,आयतः72)

وَمِن كُلِّ شَيۡءٍ خَلَقۡنَا زَوۡجَيۡنِ لَعَلَّكُمۡ تَذَكَّرُونَ ٤٩

तथा प्रत्येक वस्तु को हमने उत्पन्न किया है जोड़ा, ताकि तुम शिक्षा ग्रहण करो।

فَفِرُّوٓاْ إِلَى ٱللَّهِۖ إِنِّي لَكُم مِّنۡهُ نَذِيرࣱ مُّبِينࣱ ٥٠

तो तुम दौड़ो अल्लाह की ओर, वास्तव में, मैं तुम्हें उसकी ओर से प्रत्यक्ष रूप से (खुला) सावधान कर ने वाला हूँ।

وَلَا تَجۡعَلُواْ مَعَ ٱللَّهِ إِلَٰهًا ءَاخَرَۖ إِنِّي لَكُم مِّنۡهُ نَذِيرࣱ مُّبِينࣱ ٥١

और मत बनाओ अल्लाह के साथ कोई दूसरा पूज्य। वास्तव में, मैं तुम्हें इससे खुला सावधान करने वाला हूँ।

كَذَٰلِكَ مَآ أَتَى ٱلَّذِينَ مِن قَبۡلِهِم مِّن رَّسُولٍ إِلَّا قَالُواْ سَاحِرٌ أَوۡ مَجۡنُونٌ ٥٢

इसी प्रकार नहीं आया उनके पास जो इन (मक्का वासियों) से पूर्व रहे कोई रसूल, परन्तु उन्होंने कहा कि जादूगर या पागल है।

أَتَوَاصَوۡاْ بِهِۦۚ بَلۡ هُمۡ قَوۡمࣱ طَاغُونَ ٥٣

क्या वे एक-दूसरे को वसिय्यत[1] कर चुके हैं इसकी? बल्कि वे उल्लंघनकारी लोग हैं।
1. वसिय्यत का अर्थ है मरणसन्न आदेश। अर्थ यह है कि वे रसूलों के इन्कार का अपने मरण के समय आदेश देते आ रहे हैं कि यह भी अपने पूर्व के लोगों के समान रसूल का इन्कार कर रहे हैं?

فَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ فَمَآ أَنتَ بِمَلُومࣲ ٥٤

तो आप मुख फेर लें उनसे। आपकी कोई निन्दा नहीं है।

وَذَكِّرۡ فَإِنَّ ٱلذِّكۡرَىٰ تَنفَعُ ٱلۡمُؤۡمِنِينَ ٥٥

और आप शिक्षा देते रहें। इसलिए कि शिक्षा लाभप्रद है इमान वालों के लिए।

وَمَا خَلَقۡتُ ٱلۡجِنَّ وَٱلۡإِنسَ إِلَّا لِيَعۡبُدُونِ ٥٦

और नहीं उत्पन्न किया है मैंने जिन्न तथा मनुष्य को, परन्तु ताकि मेरी ही इबादत करें।

مَآ أُرِيدُ مِنۡهُم مِّن رِّزۡقࣲ وَمَآ أُرِيدُ أَن يُطۡعِمُونِ ٥٧

मैं नहीं चाहता हूँ उनसे कोई जीविका और न चाहता हूँ कि वे मुझे खिलायें।

إِنَّ ٱللَّهَ هُوَ ٱلرَّزَّاقُ ذُو ٱلۡقُوَّةِ ٱلۡمَتِينُ ٥٨

अवश्य अल्लाह ही जीविका दाता, शक्तिशाली, बलवान् है।

فَإِنَّ لِلَّذِينَ ظَلَمُواْ ذَنُوبࣰا مِّثۡلَ ذَنُوبِ أَصۡحَٰبِهِمۡ فَلَا يَسۡتَعۡجِلُونِ ٥٩

तो इन अत्याचारियों के पाप हैं इनके साथियों के पापों के समान, अतः उतावले न बनें।

فَوَيۡلࣱ لِّلَّذِينَ كَفَرُواْ مِن يَوۡمِهِمُ ٱلَّذِي يُوعَدُونَ ٦٠

अन्ततः, विनाश है काफ़िरों के लिए उनके उस दिन[1] से, जिससे हे डराये जा रहे हैं।
1. अर्थात प्रलय के दिन।

इस सूरह की अरबी तफ़सीर हिन्दी अनुवाद

सूरह

1 Al-Fatihah 7 आयतें · मक्की पारा 1 · अवतरण क्रम 5 الفاتحة 2 Al-Baqarah 286 आयतें · मदनी पारा 1 · अवतरण क्रम 87 البقرة 3 Al-Imran 200 आयतें · मदनी पारा 3 · अवतरण क्रम 89 آل عمران 4 An-Nisa' 176 आयतें · मदनी पारा 4 · अवतरण क्रम 92 النساء 5 Al-Ma'idah 120 आयतें · मदनी पारा 6 · अवतरण क्रम 112 المائدة 6 Al-An'am 165 आयतें · मक्की पारा 7 · अवतरण क्रम 55 الأنعام 7 Al-A'raf 206 आयतें · मक्की पारा 8 · अवतरण क्रम 39 الأعراف 8 Al-Anfal 75 आयतें · मदनी पारा 9 · अवतरण क्रम 88 الأنفال 9 At-Taubah 129 आयतें · मदनी पारा 10 · अवतरण क्रम 113 التوبة 10 Yunus 109 आयतें · मक्की पारा 11 · अवतरण क्रम 51 يونس 11 Hood 123 आयतें · मक्की पारा 11 · अवतरण क्रम 52 هود 12 Yusuf 111 आयतें · मक्की पारा 12 · अवतरण क्रम 53 يوسف 13 Ar-Ra'd 43 आयतें · मदनी पारा 13 · अवतरण क्रम 96 الرعد 14 Ibrahim 52 आयतें · मक्की पारा 13 · अवतरण क्रम 72 إبراهيم 15 Al-Hijr 99 आयतें · मक्की पारा 14 · अवतरण क्रम 54 الحجر 16 An-Nahl 128 आयतें · मक्की पारा 14 · अवतरण क्रम 70 النحل 17 Al-Isra 111 आयतें · मक्की पारा 15 · अवतरण क्रम 50 الإسراء 18 Al-Kahf 110 आयतें · मक्की पारा 15 · अवतरण क्रम 69 الكهف 19 Maryam 98 आयतें · मक्की पारा 16 · अवतरण क्रम 44 مريم 20 Ta­Ha 135 आयतें · मक्की पारा 16 · अवतरण क्रम 45 طه 21 Al-Anbiya' 112 आयतें · मक्की पारा 17 · अवतरण क्रम 73 الأنبياء 22 Al-Hajj 78 आयतें · मदनी पारा 17 · अवतरण क्रम 103 الحج 23 Al-Mu'minun 118 आयतें · मक्की पारा 18 · अवतरण क्रम 74 المؤمنون 24 An-Nur 64 आयतें · मदनी पारा 18 · अवतरण क्रम 102 النور 25 Al-Furqan 77 आयतें · मक्की पारा 18 · अवतरण क्रम 42 الفرقان 26 Ash-Shu'ara' 227 आयतें · मक्की पारा 19 · अवतरण क्रम 47 الشعراء 27 An-Naml 93 आयतें · मक्की पारा 19 · अवतरण क्रम 48 النمل 28 Al-Qasas 88 आयतें · मक्की पारा 20 · अवतरण क्रम 49 القصص 29 Al-'Ankabut 69 आयतें · मक्की पारा 20 · अवतरण क्रम 85 العنكبوت 30 Ar­Room 60 आयतें · मक्की पारा 21 · अवतरण क्रम 84 الروم 31 Luqman 34 आयतें · मक्की पारा 21 · अवतरण क्रम 57 لقمان 32 As­Sajdah 30 आयतें · मक्की पारा 21 · अवतरण क्रम 75 السجدة 33 Al­Ahzab 73 आयतें · मदनी पारा 21 · अवतरण क्रम 90 الأحزاب 34 Saba' 54 आयतें · मक्की पारा 22 · अवतरण क्रम 58 سبأ 35 Fatir 45 आयतें · मक्की पारा 22 · अवतरण क्रम 43 فاطر 36 Ya­Sin 83 आयतें · मक्की पारा 22 · अवतरण क्रम 41 يس 37 As-Saffat 182 आयतें · मक्की पारा 23 · अवतरण क्रम 56 الصافات 38 Sad 88 आयतें · मक्की पारा 23 · अवतरण क्रम 38 ص 39 Az-Zumar 75 आयतें · मक्की पारा 23 · अवतरण क्रम 59 الزمر 40 Ghafir 85 आयतें · मक्की पारा 24 · अवतरण क्रम 60 غافر 41 Fussilat 54 आयतें · मक्की पारा 24 · अवतरण क्रम 61 فصلت 42 Ash-Shura 53 आयतें · मक्की पारा 25 · अवतरण क्रम 62 الشورى 43 Az-Zukhruf 89 आयतें · मक्की पारा 25 · अवतरण क्रम 63 الزخرف 44 Ad-Dukhan 59 आयतें · मक्की पारा 25 · अवतरण क्रम 64 الدخان 45 Al-Jathiya 37 आयतें · मक्की पारा 25 · अवतरण क्रम 65 الجاثية 46 Al-Ahqaf 35 आयतें · मक्की पारा 26 · अवतरण क्रम 66 الأحقاف 47 Muhammad 38 आयतें · मदनी पारा 26 · अवतरण क्रम 96 محمد 48 Al-Fath 29 आयतें · मदनी पारा 26 · अवतरण क्रम 111 الفتح 49 Al-Hujurat 18 आयतें · मदनी पारा 26 · अवतरण क्रम 106 الحجرات 50 Qaf 45 आयतें · मक्की पारा 26 · अवतरण क्रम 34 ق 51 Az-Zariyat 60 आयतें · मक्की पारा 26 · अवतरण क्रम 67 الذاريات 52 At-Tur 49 आयतें · मक्की पारा 27 · अवतरण क्रम 76 الطور 53 An-Najm 62 आयतें · मक्की पारा 27 · अवतरण क्रम 23 النجم 54 Al-Qamar 55 आयतें · मक्की पारा 27 · अवतरण क्रम 37 القمر 55 Ar-Rahman 78 आयतें · मदनी पारा 27 · अवतरण क्रम 97 الرحمن 56 Al-Waqi'ah 96 आयतें · मक्की पारा 27 · अवतरण क्रम 46 الواقعة 57 Al-Hadid 29 आयतें · मदनी पारा 27 · अवतरण क्रम 94 الحديد 58 Al-Mujadilah 22 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 105 المجادلة 59 Al-Hashr 24 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 101 الحشر 60 Al-Mumtahinah 13 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 91 الممتحنة 61 As-Saff 14 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 109 الصف 62 Al-Jumu'ah 11 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 110 الجمعة 63 Al-Munafiqun 11 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 104 المنافقون 64 At-Taghabun 18 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 108 التغابن 65 At-Talaq 12 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 99 الطلاق 66 At-Tahrim 12 आयतें · मदनी पारा 28 · अवतरण क्रम 107 التحريم 67 Al-Mulk 30 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 77 الملك 68 Al-Qalam 52 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 2 القلم 69 Al-Haqqah 52 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 87 الحاقة 70 Al-Ma'arij 44 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 79 المعارج 71 Nooh 28 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 71 نوح 72 Al-Jinn 28 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 40 الجن 73 Al-Muzzammil 20 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 3 المزمل 74 Al-Muddaththir 56 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 4 المدثر 75 Al-Qiyamah 40 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 31 القيامة 76 Al-Insan 31 आयतें · मदनी पारा 29 · अवतरण क्रम 98 الإنسان 77 Al-Mursalat 50 आयतें · मक्की पारा 29 · अवतरण क्रम 33 المرسلات 78 An-Naba' 40 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 80 النبأ 79 An-Nazi'at 46 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 81 النازعات 80 'Abasa 42 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 24 عبس 81 At-Takwir 29 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 7 التكوير 82 Al-Infitar 19 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 82 الإنفطار 83 Al-Mutaffifin 36 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 86 المطففين 84 Al-Inshiqaq 25 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 83 الإنشقاق 85 Al-Buruj 22 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 27 البروج 86 At-Tariq 17 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 36 الطارق 87 Al-A'la 19 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 8 الأعلى 88 Al-Ghashiyah 26 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 68 الغاشية 89 Al-Fajr 30 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 10 الفجر 90 Al-Balad 20 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 35 البلد 91 Ash-Shams 15 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 26 الشمس 92 Al-Lail 21 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 9 الليل 93 Ad-Duha 11 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 11 الضحى 94 Ash-Sharh 8 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 12 الشرح 95 At-Tin 8 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 28 التين 96 Al-'Alaq 19 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 1 العلق 97 Al-Qadr 5 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 25 القدر 98 Al-Baiyinah 8 आयतें · मदनी पारा 30 · अवतरण क्रम 100 البينة 99 Az-Zalzalah 8 आयतें · मदनी पारा 30 · अवतरण क्रम 93 الزلزلة 100 Al-'Adiyat 11 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 14 العاديات 101 Al-Qari'ah 11 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 30 القارعة 102 At-Takathur 8 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 16 التكاثر 103 Al-'Asr 3 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 13 العصر 104 Al-Humazah 9 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 32 الهمزة 105 Al-Fil 5 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 19 الفيل 106 Quraish 4 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 29 قريش 107 Al-Ma'un 7 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 17 الماعون 108 Al-Kauthar 3 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 15 الكوثر 109 Al-Kafirun 6 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 18 الكافرون 110 An-Nasr 3 आयतें · मदनी पारा 30 · अवतरण क्रम 114 النصر 111 Al-Masad 5 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 6 المسد 112 Al-Ikhlas 4 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 22 الإخلاص 113 Al-Falaq 5 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 20 الفلق 114 An-Nas 6 आयतें · मक्की पारा 30 · अवतरण क्रम 21 الناس

पढ़ने की सेटिंग

दृश्य
अरबी का आकार
100%
अनुवाद का आकार
100%
पंक्ति अंतराल
थीम

आयत

अरबी तफ़सीर
हाइलाइट

हाइलाइट इसी ब्राउज़र में रहते हैं और बुकमार्क पृष्ठ पर सूचीबद्ध होते हैं। /bookmarks