सूरह At-Tin हिन्दी अनुवाद
سورة التين · आयतें: 8 · मक्की
अनुवाद: हिन्दी अनुवाद (الترجمة الهندية)
-
1
وَٱلتِّينِ وَٱلزَّيۡتُونِ
इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ! -
2
وَطُورِ سِينِينَ
एवं "तूरे सीनीन" की शपथ! -
3
وَهَٰذَا ٱلۡبَلَدِ ٱلۡأَمِينِ
और इस शान्ति के नगर की शपथ! -
4
لَقَدۡ خَلَقۡنَا ٱلۡإِنسَٰنَ فِيٓ أَحۡسَنِ تَقۡوِيمࣲ
हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है। -
5
ثُمَّ رَدَدۡنَٰهُ أَسۡفَلَ سَٰفِلِينَ
फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया। -
6
إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ فَلَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونࣲ
परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा। -
7
فَمَا يُكَذِّبُكَ بَعۡدُ بِٱلدِّينِ
फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो? -
8
أَلَيۡسَ ٱللَّهُ بِأَحۡكَمِ ٱلۡحَٰكِمِينَ
क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है?